क्या अगले साल iPhone 17e लॉन्च होगा? ये आईफोन का नया ई-मॉडल है

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 01, 2025

कुछ दिन पहले एपल ने iPhone 16 सीरीज का एक और नया मेंबर के रुप में iPhone 16e को लॉन्च किया है। एपल का यह पहला आईफोन है जिसमें कंपनी का खुद का सेलुलर मॉ़डेम और A18 चिप दी गई है। वैसे भारत में iPhone 16e की सेल शुरु हो चुकी है। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि iPhone 17e सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। 

CIRP की रिपोर्ट के मुताबिक एपल की "e" सीरीज भविष्य में एक नियमित प्रोग्राम का हिस्सा बनेगी। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि एपल अगले साल इसी समय के आसपास यानी फरवरी 2026 में iPhone 17e को लॉन्च कर सकता है। iPhone 17 सीरीज के मुख्य मॉडल इस साल सितंबर में लॉन्च होने की संभावना है। इस लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Slim, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल शामिल हो सकते हैं। सितंबर में फ्लैगशिप iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के बाद फरवरी में एक किफायती iPhone 17e पेश कर लें। 

iPhone 16e की कीमत

iPhone 16e की कीमत की बात करें, तो शुरुआती कीमत 59,900 रुपये हैं। बेस कीमत में 128GB वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 256GB की कीमत 69,900 रुपये और 512GB वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 256GB की कीमत 69,900 रुपये और 512GB की कीमत 89,000 रुपये है। इसकी बिक्री आज से शुरु हो रही है। इससे पहले 21 फरवरी से इसकी प्री-बुकिंग हो रही थी।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन