क्या UN के कहने से गाजा का अपराधी हो जाएगा इजरायल? जानें पूरा मामला

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2025

इजरायल ने गाजा में जमीनी हमले शुरू कर दिए है। रात भर हुए हवाई हमलों के बाद इजरायल की सेना ने कहा कि हमास के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए बड़ा अभियान शुरू हो चुका है और निवासियों को दक्षिण की ओर जाने की चेतावनी दी। इस्राइली सेना की यह घोषणा रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गाजा जल रहा है और इससे इस्राइल-हमास युद्ध और तेज हो गया है, हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे और न ही रुकेंगे, जब तक मिशन पूरा नहीं हो जाता।

इसे भी पढ़ें: यरुशलम के बाहर होटल में दो लोगों पर चाकू से हमला, इजराइली पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया

गाजा सिटी में इजराइली सेना की जमीनी घुसपैठ और लगातार बमबारी से मानवीय संकट और गहराया। मंगलवार सुबह से अब तक 68 फिलिस्तीनी हवाई हमलों में मारे गए। संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट में इजराइल की दो साल लंबी कार्रवाई को जनसंहार कहा गया है। इसी बीच कतर की राजधानी दोहा में आपातकालीन अरब-इस्लामी सम्मेलन बुलाया गया, जहां नेताओं ने गाजा पर हमले और कतर पर हमले को कायराना करार देते हुए निंदा की। अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में 64,964 लोग मारे जा चुके और 1.65 लाख घायल हुए हैं, जबकि हजारों लोग अब भी मलबे में दबे हैं।

प्रमुख खबरें

Dhar Bhojshala का 700 साल पुराना इंतजार खत्म, ASI रिपोर्ट के बाद अब गूंजेंगे स्तुति मंत्र

R Praggnanandhaa ने रचा इतिहास: नॉर्वे चेस खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय, वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को दो बार चटाई धूल

New Chandigarh Test Match | भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, होमग्राउंड पर शुभमन गिल की कप्तानी और मानव सुथार का धमाकेदार डेब्यू

US-Iran Tensions | विनाश की शुरुआत! अमेरिकी ड्रोन एक्शन से थर्राया ईरान, आधी दुनिया को लील जाएगी ये जंग!