Ayatollah Khomeini के घर पर बम गिराएगा इजरायल? ईरान को लेकर क्या है नेतन्याहू का प्लान

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2024

इजरायल और हमास के बीच की जंग ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल अब ईरान के राष्ट्रपति के घर और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई के निवास और ईरानी रिव्ल्यूशनरी गार्ड के मुख्यालय को अपने निशाने पर लिया है। ऐसे में क्या सच में इजरायल का इन जगहों पर बम गिराने की योजना है और अगर ऐसा हुआ तो इसका नतीजा क्या होगा? दरअसल, इजरायल और ईरान के बीच का तनाव नया नहीं है बल्कि दशकों पुराना है। अब अगर देखें तो ये और भी ज्यादा खतरनाक रूप ले रहा है। हाल के वक्त में इजरायल और ईरान के बीच गुप्त हमले और साइबर युद्ध जैसी गतिविधियां देखी गई है। खासकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर इजरायल हमेशा से चितिंत रहा। अब इजरायल ईरान के प्रमुख ठिकानों पर हमले की बात कर रहा। ये संघर्ष एक बड़े युद्ध में तब्दील हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Gaza War बहुत से लोगों की गई जान, हमास के अटैक के 1 साल पूरे होने पर बाइडेन-हैरिस ने इजरायल के समर्थन को दोहराया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से जब एयरपोर्ट पर पत्रकार द्वारा सवाल पूछा गया कि क्या आप ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमले का समर्थन करेंगे। बाइडेन ने नहीं में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम इजरायल के साथ बात कर रहे हैं कि वे क्या करने वाले हैं। लेकिन उनके अनुपात का ध्यान रखना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।