US Fed के ब्याज दरें स्थिर रखने से Dollar कमजोर, रुपया 11 पैसे मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा के बाद डॉलर में मामूली कमजोरी आने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत होकर 95.17 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बाजार की उम्मीदों के अनुरूप ब्याज दरों को 3.75 प्रतिशत से 4.00 प्रतिशत के दायरे में अपरिवर्तित रखा है। हालांकि, इस फैसले के बाद डॉलर पर हल्का दबाव देखने को मिला।

कारोबारियों का कहना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिका में बॉण्ड प्रतिफल का मजबूत स्तर रुपये पर दबाव बनाए हुए है। हालांकि, करीब 721 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार, हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश के प्रवाह में सुधार और भारतीय रिजर्व बैंक की बाजार में मौजूदगी रुपये को सहारा दे रही है। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत के नुकसान के साथ 102.15 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 114.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 163.03 अंक बढ़कर 73,409.06 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 40.40 अंक की बढ़त के साथ 22,739.25 पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 871.83 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

प्रमुख खबरें

Congress का दावा, SIR के आंकड़ों से अमित शाह का झूठ उजागर हुआ

Sensex में 245 अंकों की तेजी, Nifty भी 22761 के पार खुला

Tiger Shroff Firing Incident: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पंजाब कनेक्शन बेनकाब, 2.5 लाख रुपये में खरीदे गए थे जिगाना पिस्तौल और 20 कारतूस

वाराणसी MLC स्नातक चुनाव: Akhilesh Yadav बोले- जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें कार्यकर्ता