Shehbaz Sharif के साथ डिनर करेंगे जयशंकर? पाकिस्तान बोला- जोरदार स्वागत होगा

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2024

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाकिस्तान आगमन को लेकर इस्लामाबाद में इस समय ज्यादा बड़ी तैयारियां हो रही हैं। एससीओ की बैठक से ज्यादा पाकिस्तान में इस वक्त ये ज्यादा महत्वपूर्ण है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। अपनी हाजिर जवाबी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर जयशंकर इस बार पाकिस्तान में होंगे। भारत के स्वागत को लेकर पाकिस्तान कैसी तैयारियां कर रहा है? जब ये सवाल पूछा गया तो पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने जवाब दिया। 9 साल के बाद पहली बार है जब किसी भारतीय विदेश मंत्री का दौरा हो रहा है। इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। जयशंकर के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुलाकात ऐतिहासिक मानी जा रही है। इन सब के बीच पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार भारत को लेकर उम्मीद जता रहे हैं। जब भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंच रहे हैं तो ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी? हालांकि विदेश मंत्री एस जयशंकर साफ कर चुके हैं कि वो कोई द्विपक्षीय वार्ता के लिए पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Jaishankar के साथ मीटिंग के लिए बेकरार शहबाज! 9 साल बाद पाकिस्तान में उतरा भारत का प्लेन

जयशंकर की पाकिस्तान की यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसे भारत की ओर से एक अहम निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। एक कार्यक्रम में अपने हालिया संबोधन में जयशंकर ने कहा था किसी भी पड़ोसी देश की तरह भारत निश्चित रूप से पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहेगा। लेकिन यह सीमापार आतंकवाद को नजरअंदाज करके और ऐसी (सीमा पार आतंकवाद खत्म करने की) इच्छा करने से नहीं हो सकता। इस सम्मेलन के लिए वरिष्ठ मंत्री को भेजने का फैसला एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारत के लड़ाकू विमानों द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बमबारी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में जबरदस्त तनाव आ गया था। 

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

IRCTC लाया Kochi से Amazing Hyderabad Tour Package, 12 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर Delhi Police का एक्शन, Atishi समेत 700 हिरासत में

Rajya Sabha चुनाव में गिले-शिकवे भुलाकर साथ आने का समय: Akhilesh Yadav

Parveen Hooda के गोल्ड पर गांव में जश्न, पिता बोले- बेटी ने अपना वादा पूरा किया