Chai Par Sameeksha: Jammu-Kashmir को मिलेगा राज्य का दर्जा? क्यों बढ़े आतंकी हमले?

By अंकित सिंह | Oct 28, 2024

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह में जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में बढ़े आतंकी घटनाओं को लेकर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे जी। नीरज दुबे ने जम्मू कश्मीर को लेकर कहा कि हां यह बात सही है कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने के बाद अब वहां आतंकी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इसको लेकर नीरज दुबे ने कई बड़े कारण बताए हैं। साथ ही साथ दावा किया है कि हमारे सुरक्षा बलों के जवान आतंकवादियों की सफाए के लिए लगातार काम कर रहे हैं और इसमें हमें सफलता जरूर मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: गांदरबल हमला लोकतंत्र को दहलाने की साजिश

नीरज दुबे ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार जो पहले रही है उसकी पॉलिसी आतंकवाद के खिलाफ नरम रही थी। इस वजह से आतंकवादियों के हौसले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा होने नहीं जा रहा है क्योंकि वहां की कमान आज भी केंद्र और उपराज्यपाल के पास है। अगर इस तरह की आतंकवादी गतिविधियां जारी रही तो जम्मू कश्मीर को जो राज्य का दर्जा मिलना है। उसमें देरी हो सकती है। यह राज्य की आकांक्षाओं के लिए अच्छा नहीं होगा। केंद्र सरकार और उपराज्यपाल लगातार यह कह रहे हैं कि हमें आतंकवादियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतनी है। जैसे ही आतंकवादी दिखे, उन्हें ठोक देना है। आतंकवाद से कोई समझौता होने की गुंजाइश नहीं है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बात नहीं बन सकी। इसको लेकर नीरज दुबे ने कहा कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना होगा। कांग्रेस को लगता है कि हमने लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीतकर बहुत बड़ी कामयाबी हासिल कर ली। लेकिन ऐसा नहीं है। उसे क्षेत्रीय दलों को सम्मान देना होगा। अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलना होगा। हमने देखा है कि कैसे महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस समाजवादी पार्टी को आंख दिखा रही थी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश की बारी आई है। अखिलेश यादव ने इस बार कांग्रेस को ठेंगा दिखाने की कोशिश की है। अखिलेश यादव कांग्रेस पर हावी है। जिन राज्यों में कांग्रेस क्षेत्रीय दलों पर निर्भर है, वहां उसे बड़ा दिन दिखाना होगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर