बीजेपी में दाग ढूंढते रह जाओगे नहीं मिलेगा : नरोत्तम मिश्रा

By सुयश भट्ट | Oct 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी न होने के कारण घमासान की खबरों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नकार दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अभी पितृपक्ष चल रहा है। हम भारतीय संस्कृति के लोग हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही शुभ मुहूर्त में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं बीजेपी ने अभी तक किसी भी सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इसे लेकर बीजेपी में कलह को बताया जा रहा है। हालांकि नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी में दाग ढूंढते रह जाओगे नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:संप्रग शासनकाल ने अर्थव्यवस्था को 10 वर्ष पीछे धकेला: सीतारमण 

दरअसल प्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता