क्या कुमारी शैलजा होंगी कांग्रेस की ओर से हरियाणा में मुख्यमंत्री? भूपिंदर सिंह हुड्डा का आया जवाब

By अंकित सिंह | Oct 07, 2024

एग्जिट पोल में हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन होगा? कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला का नाम चर्चा में है। हालांकि, उनके बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री का नाम पार्टी आलाकमान तय करेगा। हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। अधिकांश एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस 44 से 61 सीटों के बीच जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा शासन से जनता परेशान थी। राहुल गांधी ने यात्रा निकाली और एक माहौल बना। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को राहुल गांधी पर भरोसा है। वे कांग्रेस पार्टी की ओर आकर्षित हैं। हमें यकीन है कि हम 60 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इसका असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ेगा. हरियाणा में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतने जा रही है और इससे देश में एक संदेश जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections 2024 । कुमारी शैलजा ने बताई हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की वजह, कहा- भारत जोड़ो यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ थी

उन्होंने अपने पिता को लेकर कहा कि भूपेन्द्र हुडडा ने बहुत मेहनत की है, सभी ने चुनाव में योगदान दिया है। मैं हमारे केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के लिए माहौल बना। यह पूरी भाजपा की क्षति है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना होगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भरोसा है कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी, वहीं एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है।  

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी निकासी और कच्चे तेल से दबाव, US Dollar के मुकाबले रुपया 96.39 पर फिसला

Rajasthan Panchayat Election: धनतेरस के चलते तीन चरणों के मतदान की तारीखें बदलीं

Sensex और Nifty में बढ़त, शुरुआती कारोबार में 120 अंक चढ़ा बाजार

Bengaluru के जयनगर में 5698 वोट कटवाने की साजिश, दो BLA पर FIR दर्ज