केजरीवाल ने किया यमुना को स्वच्छ बनाने का दावा, बोले- राजधानी के लोग लगा सकेंगे डुबकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार फिर चुनकर आती है तो यमुना को इतना स्वच्छ बनाया जाएगा कि उसमें राष्ट्रीय राजधानी के लोग डुबकी लगा सकें। पूर्वी दिल्ली में चौथी टाउन हॉल बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवल ने कहा कि अगले पांच साल में यमुना की सफाई आप सरकार की प्राथमिकता होगी।

इसे भी पढ़ें: CAA गैरजरूरी है, इससे हिन्दू-मुसलमान दोनों पर असर पड़ेगा: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पुन: सत्ता में आने पर यमुना को इतना स्वच्छ बनाया जाएगा कि इसमें राष्ट्रीय राजधानी के लोग डुबकी लगा सकें। केजरीवाल ने अपना यह वायदा भी दोहराया कि पुन: सरकार में आने पर छात्रों के लिए बसों में यात्रा नि:शुल्क की जाएगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी काफी काम किया जाना बाकी है। प्रदूषण को नियंत्रित किया जाना है, परिवहन में सुधार किया जाना है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar