भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से जल्द मुलाकात करेंगे ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से शीघ्र मुलाकात करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच ‘‘तनाव कम करने की दिशा में काफी प्रगति’’ हुई है। ट्रम्प 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब और कहां मुलाकात करेंगे। ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक प्रश्न के उत्तर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करूंगा और मैं भारत एवं पाकिस्तान (के प्रधानमंत्रियों) से मुलाकात करूंगा।’

ट्रम्प के कार्यक्रम के अनुसार वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर मुलाकात कर सकते हैं। ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों की रिकॉर्ड संख्या को संबोधित करने के बाद ट्रम्प ओहायो जाएंगे और इसके बाद उनके संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक महासभा सत्र के लिए न्यूयार्क जाने की संभावना है। ट्रम्प ने कश्मीर का जिक्र किए बिना कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘तनाव करने की दिशा में काफी प्रगति की गई’’ है। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने के पांच अगस्त के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

PM Modi के जन्मदिन पर जानिये उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें, देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

Myth vs Facts: क्या चर्चों पर बढ़ेगा नियंत्रण? भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दावों को किया खारिज, समझाया पूरा गणित

KC Venugopal की Shashi Tharoor को चेतावनी, ऐसे बयानों से BJP को होता है फायदा

Russia-Ukraine War: तातारस्तान की Oil Refinery पर भीषण ड्रोन हमला, 12 की मौत और 39 घायल हुए

पाकिस्तानी बॉक्सर को Narendra नाम से हुई नफरत! PM Modi भी हंसे, भारतीय बॉक्सर ने सुनाया मजेदार किस्सा