Chai Par Sameeksha: BJP President पद के लिए सबसे आगे चल रहे नाम पर क्या लग पायेगी Modi की मुहर?

By अंकित सिंह | Mar 10, 2025

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे नाम और राहुल गांधी के गुजरात दौरे के दौरान दिए गए बयान पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर नीरज कुमार दुबे ने साफ तौर पर कहा कि इस बार जो अध्यक्ष बनेगा, उसी के नेतृत्व में पार्टी 2029 का लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए कई पैमाने बने गए हैं। जो संगठन में सबसे ज्यादा पकड़ और अच्छा वक्ता होगा, उसके लिए संभावनाएं ज्यादा है। हालांकि आज के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह किसके नाम पर मुहर लगाते है, यह कहना भी मुश्किल है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में हिंदुत्व की समां बंधने से सियासी दलों की बेचैनी बढ़ी

शिवराज सिंह चौहान को लेकर नीरज कुमार दुबे ने कहा कि वह संघ के करीबी है। पार्टी संगठन और सरकार चलाने का उन्हें लंबा अनुभव भी है। उम्र भी उनके साथ है। लेकिन मोदी और अमित शाह पार्टी अध्यक्ष पद पर काबिज करने में कितने उत्सुक है, उस पर सवाल बना रहेगा। हमने यह भी पूछा कि क्या दक्षिण से कोई नाम हो सकता है? नीरज दुबे ने कहा की चर्चाएं कई लोगों के नाम की है। इसमें जी किशन रेड्डी भी शामिल है। हालांकि, आखिरी फैसला भाजपा नेतृत्व और संघ की सहमति से ही होगा। नीरज दुबे ने बार-बार इस बात पर जोर दिया की अध्यक्ष जो भी बनेगा ,उसकी जनता में पकड़ होगी और अच्छा वक्ता होगा।

गुजरात में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर नीरज दुबे ने कहा कि वह इस तरीके का बयान क्यों दे रहे हैं, यह वही बता सकते हैं। लेकिन कांग्रेस आलाकमान को यह लगता है कि अगर कोई पार्टी कार्यकर्ता हिंदुत्व की बात करता है तो वह भाजपा से मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात में हिंदुत्व एक बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस जैसे-जैसे इससे दूर हुई, पार्टी की हालात वैसे-वैसे राज्य में खराब होती गई। आज राज्य में पार्टी के पास नेता नहीं बचे हैं और जो है वह भी लगातार छोड़कर जा रहे हैं। आप पार्टी को एक तो की एकजुट नहीं रख पा रहे हैं। दूसरी ओर जो नेता बचे हैं, उनपर आरोप लगा रहे हैं। यह दिखा रहा है कि राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है। 

प्रमुख खबरें

US Deportation: अफगान नागरिक को अमेरिका ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य निर्वासित किया

Donald Trump के आदेश के खिलाफ ओंटारियो के प्रमुख Doug Ford ने झील किनारे लगाया नया बोर्ड

TMC MP Abhishek Banerjee को Kolkata Police ने भेजा नोटिस, होर्डिंग विवाद में पेशी का आदेश

Khelo India 2.0 से खिलाड़ियों का होगा समग्र विकास, हमीरपुर में बोले Anurag Thakur