By एकता | Feb 26, 2025
करीब 11 साल पहले लापता हुए लासिया एयरलाइंस के विमान MH370 को खोजने के लिए नई खोज शुरू की गई है। मलेशिया के परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समुद्री अन्वेषण फर्म ओशन इनफिनिटी ने लापता विमान की खोज फिर से शुरू कर दी है। बोइंग 777 8 मार्च 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरते समय लापता हो गया था। इस विमान के लापता होने का रहस्य दुनिया के सबसे बड़े विमानन रहस्यों में से एक है।
मार्च 2014 में कुआलालंपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद MH370 रडार से गायब हो गया था। यह विमान बीजिंग जा रहा था, जिसमें 12 चालक दल के सदस्य और 227 यात्री सवार थे। सैटेलाइट डेटा विश्लेषण से पता चला कि विमान संभवतः पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट से दूर दक्षिणी हिंद महासागर में कहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि, दो प्रमुख खोजों से कोई महत्वपूर्ण निष्कर्ष नहीं निकल पाया। विमान कभी नहीं मिला, और इसके लापता होने का कारण भी आज तक अज्ञात है।