Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर करेंगे सगाई? जल्द नागार्जुन करेंगे शादी की घोषणा?

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2024

साउथ स्टार नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला के रिलेशनशिप को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा हो रही है, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक चैतन्य आज यानी 8 अगस्त को सोभिता से सगाई कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन भी गुरुवार को सगाई के बाद कपल की शादी की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि चैतन्य ने 2021 में साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लिया था, जिसके बाद उन्होंने सोभिता को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा चैतन्य और सोभिता की डेटिंग की खबरें काफी समय से छाई हुई हैं। अब उनकी सगाई की खबर ने सभी को चौंका दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य और सोभिता की सगाई एक्टर के घर पर ही होगी। हालांकि अभी तक परिवार या एक्टर की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा अपनी सगाई की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दे सकते हैं, इसके साथ ही अपनी शादी की तारीख भी बता सकते हैं।

सामंथा से हुई थी नागा की शादी

नागा चैतन्य ने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2017 में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता कुछ सालों तक ही चला। साल 2021 में उनका तलाक हो गया। सोभिता से सगाई की खबर वायरल होने के बाद नागा के फैंस ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की, वहीं सामंथा के फैंस आहत और नाराज नजर आए।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | मास्क के पीछे चेहरा छिपाकर अक्षय कुमार ने किया नेक काम, प्यार को दूसरा मौका देकर पछता रही हैं दलजीत कौर

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि चैतन्य और सामंथा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने 'ये माया चेसावे', 'माजिली', ऑटोनगर सूर्या', 'ओह! बेबी' और 'मनम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। फिल्म 'ये माया चेसावे' सामंथा रुथ प्रभु की डेब्यू फिल्म थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां सामंथा अभी भी सिंगल हैं, वहीं नागा चैतन्य ने तलाक के कुछ समय बाद ही सोभिता धुलिपाला को डेट करना शुरू कर दिया था।

क्या नागार्जुन करेंगे शादी की घोषणा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला सगाई के तुरंत बाद शादी कर लेंगे। उनकी सगाई आज यानी गुरुवार 8 अगस्त को है। सगाई के बाद नागा चैतन्य खुद सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्गज अभिनेता नागार्जुन शुक्रवार को शादी की घोषणा कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi IGI Airport पर CISF की बड़ी कार्रवाई! 19 लाख रुपये की अघोषित नकदी के साथ तीन चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।