क्या दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार? जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Nov 11, 2020

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है। एनडीए बहुमत के जादुई आंकड़े को भी पार कर चुका है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार फिर से एक बार मुख्यमंत्री बनेंगे? ऐसा इसलिए है क्योंकि बिहार में अब तक छोटे भाई की भूमिका में रही बीजेपी इस बार जदयू से सीटों के मामले में बहुत आगे है। भाजपा जहां 74 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है वहीं जदयू को महज 43 सीटों पर ही कामयाबी मिली है। ऐसे में नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। खबरें यह भी आ रही हैं कि शायद बिहार में भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएं और नीतीश कुमार को केंद्र में कोई बड़ा मंत्रालय का पदभार सौंप दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: सही वक्त पर दुश्मन को दोस्त और दोस्त को दुश्मन बनाने में माहिर नीतीश एक बार फिर बनेंगे CM

इस बीच ऐसी खबरों को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने खारिज कर दिया है। अशोक चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार अभी दिल्ली नहीं जाएंगे। बिहार विधानसभा का चुनाव उनके चेहरे पर लड़ा गया था और वही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कुछ लोग ऐसा एजेंडा सेट करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह उनका अपना विचार हो सकता है। बिहार के जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया है। ऐसे में कौन क्या कहता है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा की ओर से भी लगातार यह बातें कही जा रही है कि भले ही नतीजे कैसे भी आए हो लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे।

प्रमुख खबरें

Beauty Trends 2025: ग्लोइंग स्किन से सिंपल हेयरस्टाइल, 2025 के इन 5 टॉप ब्यूटी ट्रेंड्स से पाएं परफेक्ट लुक

फॉर्म में नहीं हैं सूर्या-गिल, फिर भी अभिषेक शर्मा बोले- ये ही बनाएंगे भारत को विश्व कप विजेता

हर जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्य, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प

ओडिशा में राजनीतिक झड़प: बीजद कार्यकर्ताओं ने डीजीपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया