वक्फ मुद्दे पर रुख के कारण नीतीश की इफ्तार में शामिल नहीं होंगे: बिहार के मुस्लिम संगठन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2025

बिहार के एक प्रमुख मुस्लिम संगठन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वक्फ विधेयक का ‘समर्थन’ करने के कारण उनके ‘इफ्तार’ के निमंत्रण को ठुकराने की शनिवार को घोषणा की।

पत्र के मुताबिक, “23 मार्च को सरकार की इफ्तार पार्टी में शामिल न होने का फैसला लिया गया है। यह फैसला वक्फ विधेयक के प्रति आपके (नीतीश कुमार के) समर्थन को देखते हुए लिया गया है। इस विधेयक से मुसलमानों के आर्थिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन के बढ़ने का खतरा है।”

इमारत शरिया ने आरोप लगाया, “आप (नीतीश कुमार सरकार) धर्मनिरपेक्ष शासन का वादा कर सत्ता में आए थे, जिसमें अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने का वादा शामिल है। लेकिन भाजपा के साथ आपका गठबंधन और एक ऐसे कानून का समर्थन, जो असंवैधानिक और अतार्किक है, आपकी घोषित प्रतिबद्धताओं के खिलाफ है।”

इमारत शरिया ने मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी को ‘प्रतीकात्मक’ बताते हुए कहा, “मुसलमानों की चिंताओं के प्रति आपकी सरकार की उदासीनता ऐसी औपचारिक सभाओं को निरर्थक बना देती है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद