'मस्जिद या दरगाह की एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे', वक्फ कानून पर ओवैसी से सरकार को चेताया

By अंकित सिंह | Feb 04, 2025

एआईएमआईएम नेता और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को चेतावनी दी है कि वक्फ संशोधन विधेयक को मौजूदा स्वरूप में लागू करने से सामाजिक अस्थिरता पैदा हो सकती है। अपनी चिंताओं पर जोर देते हुए, ओवैसी ने सरकार को विधेयक पर आगे बढ़ने के प्रति आगाह किया। वक्फ संशोधन बिल को संयुक्त संसदीय समिति ने 14-11 वोटिंग से मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे संसद में पेश किए जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल को रोकेंगे नीतीश और चंद्रबाबू नायडू? महबूबा मुफ्ती ने पत्र लिख मांगी मदद

उन्होंने आगे कहा कि हर मुसलमान को भारतीय होने पर गर्व है और वह अपनी जमीन छीनने नहीं देगा। ओवैसी ने कहा कि क्योंकि, एक गौरवान्वित भारतीय मुस्लिम के रूप में, मैं अपनी मस्जिद का एक इंच भी नहीं खोऊंगा। मैं अपनी दरगाह का एक इंच भी हिस्सा नहीं खोऊंगा। मैं इसकी इजाजत नहीं दूंगा। हम अब यहां आकर कूटनीतिक बातचीत नहीं करेंगे।' यह वह सदन है जहां मुझे खड़े होकर ईमानदारी से बोलना है कि मेरा समुदाय - हम गर्वित भारतीय हैं। यह मेरी संपत्ति है, किसी ने नहीं दी है। आप इसे मुझसे नहीं छीन सकते। वक्फ मेरे लिए इबादत का एक रूप है।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति