खालिस्तानी समर्थकों को नहीं छोड़ेंगे...गुरुद्वारे में घुसी ट्रंप की पुलिस, मचा हड़कंप

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2025

डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हाल ही में बातचीत ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। लेकिन सबसे बड़ी खबर ये है कि ट्रंप प्रशासन ने खालिस्तानी समर्थकों और अमेरिका में अवैध तरीके से रहने वाले गैर कानूनी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब आप कहेंगे कि ट्रंप से पहले कमला हैरिस और बाइडेन प्रशासन की ओर से कोई कदम क्यों नहीं उठाए गए थे। दरअसल, जब कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति थीं तो उम्मीद थी कि भारतीय मूल की इस नेता से भारत को समर्थन मिलेगा। लेकिन खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इन तत्वों ने भारत के तिरंगे का अपमान किया, भारतीय दूतावास पर हमले किए और सिख फॉर जस्टिस जैसे अलदाववादी संगठनों के जरिए भारतीय विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया। 

इसे भी पढ़ें: खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते मजे से कैपिटल हिल में घूमता नजर आया आतंकी पन्नू, ट्रंप की टीम से क्या सच में मिला था इनविटेशन

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हाल ही में एक फोन कॉल हुई। ये कॉल ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद हुई। दोनों नेताओं ने इंडो पेसेफिक मीडिल ईस्ट और यूरोप में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। फोन कॉल की सबसे खास बात ये थी कि दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार को लेकर नए समझौतों की बात हुई है। वहीं अगर बात खालिस्तानी समर्थकों की करें तो इनकी गतिविधियों पर रोक लगाना न केवल भारत के लिए बल्कि अमेरिका के लिए भी एक बड़ी प्राथमिकता बन गई है। खालिस्तानी अक्सर भारत विरोधी गतिविधियां करने के बाद अमेरिका में शरण मांगते थे। वे दावा करते थे कि भारत सरकार से उन्हें खतरा है। इसी आधार पर वे अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की कोशिश करते थे। हालिया ट्रंप प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार गुरुद्वारों में इन अवैध इमीग्रेंट्स को रहने और खाने की सुविधा मिलती थी। ट्रंप प्रशासन ने अब इन जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Swat में Police Station के बाहर Suicide Attack, भीषण धमाके में 7 लोगों की मौत और 18 घायल

Spain के Ceuta में भीषण Migration Crisis, समुद्र में डूबीं 72 जिंदगियां, शवों के अंबार से दहल उठा Europe

F&O Trading Time में बड़ा बदलाव, SEBI के नए नियमों से 3 अगस्त से बदल जाएगी Stock Market की चाल

Indian Stock Market में FPIs की बड़ी वापसी, July में 20,200 करोड़ का Investment कर जताया भरोसा