By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 10, 2025
आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने गोवा की एक अदालत में कहा है कि वे मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं करेंगे। संजय सिंह के वकील ने बिचोलिम की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) अदालत में उनका पक्ष रखते हुए यह जानकारी दी।
सुलक्षणा सावंत ने उत्तर गोवा के बिचोलिम स्थित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में यह याचिका दायर की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने अदालत से मांग की थी कि संजय सिंह से इस मामले में सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि संबंधित वीडियो, लेख, या साक्षात्कार झूठे हैं और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। साथ ही, सुलक्षणा सावंत ने अदालत से अनुरोध किया था कि संजय सिंह को सोशल मीडिया या अन्य मंचों पर उनके खिलाफ कोई सार्वजनिक टिप्पणी करने से रोका जाए।