पद से इस्तीफा नहीं दूंगा बल्कि विश्वास मत का सामना करूंगा : नेपाल के प्रधानमंत्री Prachanda

By Prabhasakshi News Desk | Jul 02, 2024

काठमांडू । नेपाल के सबसे बड़े दलों - नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल - के बीच नयी गठबंधन सरकार बनाने के लिए सहमति बनने के बीच प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने पद से इस्तीफा नहीं देने का फैसला किया है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के सचिव गणेश शाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया के पार्टी पदाधिकारियों की मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में प्रचंड ने कहा कि वह पद से इस्तीफा देने के बजाय संसद में विश्वास मत का सामना करना पसंद करेंगे। गणेश शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री प्रचंड ने विश्वास मत का सामना करने का फैसला किया है।’’ 

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने नयी गठबंधन सरकार बनाने के लिए सोमवार मध्यरात्रि को समझौते पर हस्ताक्षर किए। देउबा (78) और ओली (72) संसद के शेष कार्यकाल के लिए बारी-बारी से प्रधानमंत्री पद साझा करने पर सहमत हुए हैं। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि मौजूदा गठबंधन को बचाने के लिए प्रधानमंत्री प्रचंड और सीपीएन-यूएमएल प्रमुख ओली के बीच वार्ता विफल हो गई है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, 12 भाषाओं में 160 से ज्यादा कमेंटेटर की आवाज

Delhi NCR की हवा होगी साफ? Dust Pollution रोकने के लिए CAQM ने बनाया नया मास्टर प्लान

IPL 2026 Live Streaming: किस चैनल पर लाइव देख सकेंगे आईपीएल 2026 के मैच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स

ट्रंप ने अचानक घुमाई गर्दन, फिर हुआ भारत पर सबसे बड़ा ऐलान