गठबंधन से इनकार नहीं, मगर पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं करेंगे कोई गठजोड़ : प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों से गठबंधन को लेकर उनका ‘‘ज़हन बिलकुल खुला’’ है लेकिन ऐसा कोई भी समझौता पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा। प्रियंका ने यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अन्य पार्टियों से गठबंधन को लेकर उनका ‘‘ज़हन बिलकुल खुला’’ हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी वह यह नहीं कह सकतीं कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी या फिर गठबंधन करेगी। हालांकि कोई भी गठबंधन पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: मुंबई भारी बारिश हादसे में 25 लोगों की मौत, उद्धव ठाकरे ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा की

इस प्रश्न पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी, प्रियंका ने कहा ऐसा कहना जल्दबाजी होगा। शनिवार को लखीमपुर खीरी के अपने दौरे के दौरान संवाददाताओं द्वारा यही सवाल पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा था, क्या अब आपको सब कुछ बताना पड़ेगा। प्रियंका ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सेवादल में भी आमूलचूल बदलाव किए जाने की योजना है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सबसे ज्यादा काम हुआ है। अब सभी लोग यह देख सकते हैं कि जनता के मुद्दों को आखिर कौन सी पार्टी उठा रही है। इस सवाल पर कि क्या अब वह लखनऊ में और ज्यादा समय बिताएंगी, प्रियंका ने कहा आज मैं दिल्ली जाऊंगी और वहां 15-20 दिन रुकूंगी। उसके बाद मैं आऊंगी। दरअसल दिल्ली में भी बहुत सा काम करना होता है और वहां भी मेरी जरूरत पड़ती है लेकिन अब मैं उत्तर प्रदेश में ज्यादा समय देना चाहूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े दावे कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा की असलियत अब जनता के सामने पूरी तरह जाहिर हो गई है और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की इन्हीं नाकामियों को जनता के सामने रखेगी। बाद में, प्रियंका ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पार्टी के प्रांतीय सह प्रभारी धीरज गुर्जर और पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अनेक प्रमुख नेताओं से विचार-विमर्श भी किया।

प्रमुख खबरें

NEET गड़बड़ी पर Rahul Gandhi का PM Modi पर पलटवार: छात्र नहीं, आपको उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए

IIT Jodhpur Admission: बिना JEE के भी मिलेगा IIT में दाखिला, BS Management and Technology कोर्स के लिए आवेदन शुरू

जादूमणि सिंह ने Commonwealth Games में जीता Silver Medal, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

Babbu Maan ने एडिलेड में गुरुद्वारे में आग की घटना के बाद कॉन्सर्ट किया रद्द