बिम्स्टेक समिट में मोहम्मद यूनुस से PM मोदी मिलेंगे या नहीं? जानें MEA ने इस पर क्या अपडेट दिया

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2025

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि आगामी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बीच होने वाली बैठक के बारे में उसके पास कोई अपडेट नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि मेरे पास इस समय साझा करने के लिए कोई अपडेट नहीं है। बैंकॉक में आगामी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और यूनुस के बीच संभावित बैठक का जवाब देते हुए। इस बीच, बांग्लादेश ने औपचारिक रूप से दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया है। एएनआई से बात करते हुए, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार, मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि हमने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान अपने दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने के लिए भारत से कूटनीतिक संपर्क किया है।

इसे भी पढ़ें: टैरिफ विवाद के बीच MEA ने कहा, व्यापार समझौते पर चर्चा को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में भारत और अमेरिका

जयशंकर ने एक्स पर लिखा अपनी बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जयशंकर ने कहा कि बातचीत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) पर केंद्रित थी। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से मुलाकात की। बातचीत हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ (बिम्सटेक) पर भी केंद्रित थी। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है