क्या Manoj tiwari की बात मानेंगे Power Star Pawan Singh, Karakat से नहीं लड़ेंगे चुनाव!

By अंकित सिंह | May 08, 2024

दिल्ली में भी चुनावी दंगल जबरदस्त तरीके से तेज होता दिखाई दे रहा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी जमकर प्रचार कर रहे हैं। इन सबके बीच मनोज तिवारी ने आज लालू यादव के आरक्षण वाले बयान पर पलटवार किया है। साथ ही साथ प्रभासाक्षी से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि काराकाट से चुनाव लड़ रहे पवन सिंह को उनकी ओर से मनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह मेरे छोटे भाई हैं और उन्हें आखिरी तक मनाने की कोशिश जारी रहेगी। इतना ही नहीं, बिहार से ताल्लुक रखने वाले मनोज तिवारी ने यह भी दावा कर दिया कि राज्य की सभी 40 सीटों पर भाजपा और NDA की प्रचंड जीत होगी। 

इसे भी पढ़ें: North East Delhi सीट से मनोज तिवारी ने दाखिल किया नामांकन, राजनाथ सिंह रहे मौजूद, कहा- नया रिकॉर्ड बनेगा

सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लडूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार के काराकाट से लडूंगा। जय माता दी।’’ बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले सिंह के बारे में चर्चा है कि उनकी नजर आरा सीट पर भी है, जहां केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। काराकाट लोकसभा सीट पर सातवें चरण में मतदान होना है। सिंह के मैदान में उतरने से पूर्व केंद्रीय मंत्री और काराकाट के पूर्व सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी और कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को काराकट लोकसभा सीट सौंपी है। विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के उम्मीदवार और पूर्व विधायक राजा राम सिंह काराकाट लोकसभा क्षेत्र से कुशवाहा को टक्कर दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एजुकेशन कंसल्टेंट और अभ्यर्थी का पिता अरेस्ट

Yudh Abhyas 2026: Indian Army और US Army का 22वां एडिशन शुरू, जॉइंट ट्रेनिंग जारी

Indo-Pacific में स्थिरता के लिए साथ आए भारत और Japan, रक्षा तकनीक सहयोग पर दिया जोर

UNSC में व्यापक सुधार की मांग, New York में Veto पर बोले MEA सचिव Sibi George