क्या बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर होंगे एक्स फैक्टर? चिराग पासवान ने दिया मजेदार जवाब

By अंकित सिंह | Jul 05, 2025

बिहार चुनाव क लेकर सियासत तेज है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान से पूछा गया कि तेजस्वी यादव या प्रशांत किशोर में से कौन सा नेता बिहार के युवाओं का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि समय बताएगा और लोग तय करेंगे कि असली युवा बिहारी नेता कौन है। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रशांत किशोर आगामी चुनावों में एक्स-फैक्टर हैं, चिराग पासवान ने चुटकी लेते हुए कहा, ठीक है, निश्चित रूप से एक फैक्टर हैं - मुझे एक्स, वाई या जेड फैक्टर नहीं पता! 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम वोट में बिखराव को रोकने के लिए...लालू को AIMIM के पत्र पर बोले चिराग पासवान

पासवान ने कहाकिइसलिए अंतत: या तो एनडीए या महागठबंधन जीतेगा। मुझे नहीं लगता कि कोई तीसरा पक्ष जीत सकता है - हो सकता है कि वे इस या उस गठबंधन को नुकसान पहुंचाने में एक कारक हों, मुझे नहीं पता, समय ही बताएगा। लेकिन जीतने की संभावना के मामले में, मुझे तीसरे पक्ष के लिए ज्यादा जगह नहीं दिखती। चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए बिहार में अब तक की सबसे बड़ी सरकार बनाएगी और उसमें मुख्यमंत्री की भूमिका तय होगी। इसमें एलजेपी की अहम भूमिका होगी। लेकिन मैं उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनूंगा। यह पद उन लोगों का होगा जिन्होंने पार्टी को इस स्थिति में लाने के लिए कड़ी मेहनत की है। 

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा