सत्ता में आए तो शासन के केजरीवाल मॉडल के साथ दिल्ली नगर निकायों में क्रांतिकारी बदलाव करेंगे: आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2021

नयी दिल्ली|  आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राघव चड्ढा ने ओल्ड राजेंद्र नगर में एक सड़क की मरम्मत के लिए शनिवार को एक परियोजना शुरू की और कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह ‘‘शासन के केजरीवाल मॉडल’’ के साथ दिल्ली के नगर निगमों में ‘‘क्रांतिकारी बदलाव’’ लाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ नगर निकाय ने अक्टूबर 2020 में इसके लिए एक कार्यादेश जारी किया गया था और इस काम को तीन महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन काम आज भी रुका हुआ है।’’

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल ने विभिन्न कदमों की घोषणा की

‘आप’ नेता ने कहा कि अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘‘लोगों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए’’ 90 लाख रुपए से अधिक की लागत के साथ सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में एमसीडी सड़कों का हाल बुरा है।

ओल्ड राजेंद्र नगर और पूरे विधानसभा क्षेत्र में एमसीडी की सड़कें खस्ताहाल में हैं। हमें इसके कारण मुख्यमंत्री सड़क पुनर्निर्माण योजना के तहत इलाके की सड़कों की मरम्मत करने की जिम्मेदारी लेनी पड़ी।’’ ‘आप’ ने चड्ढा के हवाले से कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली के लोग भाजपा को एमसीडी के बाहर कर देंगे।

इसे भी पढ़ें: सलमान खुर्शीद की किताब के प्रकाशन, बिक्री के खिलाफ दिल्ली की अदालत में याचिका दाखिल

आगामी चुनाव में आप के सत्ता में आने पर हम शासन के केजरीवाल मॉडल के साथ एमसीडी में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।’’ इस बीच, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चड्ढा ने ओल्ड राजेंद्र नगर में पानी की पाइपलाइन परियोजना भी लोगों को समर्पित की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर