नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा ऐलान, बोले- 5 लाख लोगों को नौकरी नहीं मिली तो छोड़ दूंगा राजनीति

By अनुराग गुप्ता | Jan 03, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा ऐलान किया। सिद्धू ने रविवार को फगवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। 

भाजपा पर बरसे सिद्धू 

इसी बीच उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वी नेताओं को या तो भाजपा में शामिल होने या फिर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कार्रवाई का सामना करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलंधर में भाजपा ने अपना दफ्तर 5 साल में नहीं खोला क्योंकि पार्टी नेताओं को पता था कि ऐसा करने पर किसानों का विरोध झेलना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू के साथ काम करने के लिए तैयार हूं : चन्नी 

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए सिद्धू ने कहा कि दिल्ली में 22,000 शिक्षक सड़कों पर बैठे हैं लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। दरअसल, अरविंद केजरीवाल पंजाब में लगातार रैलियां कर रहे हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निशाना बनाते हुए कई लोक-लुभावन वादे भी कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda