सिख विरोधी बयान के लिये क्या राहुल अपने ‘गुरु’ पित्रोदा को निकालेंगे बाहर: जेटली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

नयी दिल्ली। 1984 के सिख विरोधी दंगों पर सैम पित्रोदा के कथित बयान के लिये कांग्रेस पर हमला बोलते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि यह ‘अपयश का विषय’ है कि पार्टी को कोई पश्चाताप नहीं है और पूछा कि क्या राहुल गांधी इस बयान के लिये अपने ’’गुरु’’ को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। जेटली ने एक के बाद एक किये गए ट्वीट में कहा कि यह ‘अपयश का विषय’ है कि कांग्रेस पार्टी को 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिये ‘कोई पछतावा नहीं’ है।

इसे भी पढ़ें: पहले अंग्रेजों को भगाया था, अब मोदी को हटाएंगे: कांग्रेस

मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस, जिसने अधिकतम समय तक शासन किया वह असंवेदनशील है और यह कल बोले गए तीन शब्दों से प्रकट होता है। ये शब्द यूं ही नहीं कहे गए हैं, ये शब्द कांग्रेस का चरित्र, मानसिकता और मंशा हैं।’’ उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर गुरूवार को पित्रोदा की टिप्पणी का उल्लेख करते हुये कहा, ‘‘और ये शब्द कौन से हैं .. ये हैं..हुआ तो हुआ।’’ मोदी ने कहा कि पित्रोदा गांधी परिवार के बेहद करीब हैं और राजीव गांधी के ‘बहुत अच्छे मित्र’ हैं। वह कांग्रेस के ‘नामदार’ अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘गुरु’ हैं।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी