राजमार्गों को लेकर तय प्राथमिकताओं पर कायम रहेंगे: वी के सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2019

नयी दिल्ली। राजमार्गों के विकास के लिए पहले से चुने गए रास्ते पर कायम रहना और लक्ष्यों को पूरा करना पूर्व सेना प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह की प्राथमिकता होगी। सिंह ने सोमवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री का पदभार संभाल लिया।  पदभार संभालने के बाद सिंह ने कहा, ‘‘यह मंत्रालय ऐसा है जिसकी पहले से अपनी प्राथमिकताएं हैं और उसने पिछले पांच साल के दौरान इन प्राथमिकताओं को पूरा किया है।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल में सिंह को फिर से मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। जनरल सिंह 2012 में सेना प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पिछली सरकार में वह विदेश राज्यमंत्री थे। 

इसे भी पढ़ें: साइकिल की सवारी कर स्वास्थ्य मंत्रालय पहुंचे हर्षवर्द्धन, संभाला कार्यभार

उन्होंने कहा कि अभी वह समझने का प्रयास करेंगे कि अभी तक क्या हुआ और आगे क्या होगा। इनमें वह कैसे उल्लेखनीय रूप से योगदान कर सकते हैं। जनरल सिंह एशिया, अफ्रीका, लातिनी अमेरिका, कैरिबियाई क्षेत्र और यूरोप में कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते थे। इस बार भी वह गाजियाबाद से ही चुनाव जीते हैं। 

प्रमुख खबरें

SRFTI परिसर में पुलिस तैनाती और गश्त से निजता का हनन, छात्र संघ ने लगाए गंभीर आरोप

Quad देशों ने मनमाने निर्यात प्रतिबंधों और सप्लाई चेन बाधाओं पर जताई चिंता

Punjab Cabinet ने दी मंजूरी, ड्रग्स मामलों के निपटारे को बनेंगी 35 Special NDPS Courts

Vikram Misri बोले, Covid-19 का दोष मढ़े जाने के डर से सख्त हुआ था China का रुख