कप्तान मिताली राज ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने शनिवार को संकेत दिया कि न्यूजीलैंड में 2022 में होने वाला 50 ओवर का विश्व कप उनके 23 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंतिम टूर्नामेंट होगा। अड़तीस वर्षीय मिताली ने यह भी कहा कि वह न्यूजीलैंड की जीवंत पिचों के लिये कुछ बेहतरीन सीम गेंदबाजी विकल्प भी तलाश कर रही हैं। भारत की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर ने ‘1971: द बिगनिंग ऑफ इंडियाज क्रिकेटिंग ग्रेटनेस’ किताब के वर्चुअल लांच के दौरान कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 साल हो चुके हैं और मैं जानती हूं कि 2022 मेरा संन्यास का वर्ष होगा, जो विश्व कप के बाद हो सकता है। ’’

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 से उबरे सचिन तेंदुलकर, प्लाज्मा दान करेंगे; ट्विटर हैंडल पर लिखा यह पोस्ट

भारतीय महिला टीम को चार द्विपक्षीय श्रृंखलायें खेलनी हैं जिसमें इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का विदेशी दौरा और फिर इसी के बीच में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘अब से प्रत्येक दौरा बतौर बल्लेबाज मेरे लिये अहम है और साथ ही मुझे विश्व कप के लिये टीम तैयार करनी है और उन्हें एकजुट करना है। ’’ मिताली ने कहा, ‘‘हां, लड़कियों को देखकर मैं काफी सकारात्मक हूं, वे जिस तरह से इस समय सीमित सुविधाओं में काम रही हैं, उनका ध्यान और उत्साह आने वाली श्रृंखला पर लगा है। ’’ उन्होंने स्वीकार किया कि तेज गेंदबाजी ऐसा विभाग है जिसे सुधारने की जरूरत है और इसमें भविष्य के लिये एक पूल बनाने की जरूरत है क्योंकि झूलन गोस्वामी भी अपने करियर के अंत की ओर हैं। मिताली ने कहा, ‘‘हमें निश्चित रूप से कुछ खिलाड़ियों को तलाशना होगा और न्यूजीलैंड के लिये तैयार करना होगा। ’’ इस दौरान महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी पैनल में शामिल थे, मिताली को उनसे भी कुछ सलाह मिली।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक के आयोजन पर मंडराया खतरा, टोक्यो में हुआ इमरजेंसी का ऐलान

गावस्कर को लगता है कि मिताली की टीम विराट कोहली की टीम से प्रतिद्वंद्वियों से डरे बिना उन्हें चुनौती देने की चीज सीख सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी पत्नी के साथ लार्ड्स में 2017 महिला वनडे विश्व कप फाइनल देख रहा थ। मैंने देखा कि इंग्लैंड की खिलाड़ी आपके निचले क्रम को परेशान कर रही थी और अपने हावभाव से उन्हें भयभीत कर रही थीं। ’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘मैं लड़कियों से चाहूंगा कि वे नीचे देखने के बजाय प्रतिद्वंद्वी की आंखों में घूर कर देखें। मुझे लगता है कि ‘बॉडी लैंग्वेज’ काफी अहम पहलू है। विराट कोहली को देखो, वह प्रतिद्वंद्वी को घूरता है और फिर पूरी टीम भी ऐसा ही करती है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत