क्या मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद Saif Ali Khan अपनी 15000 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति खो देंगे?

By एकता | Jan 22, 2025

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के परिवार की ऐतिहासिक संपत्तियां सरकारी नियंत्रण में आने के करीब हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पटौदी परिवार की 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर 2015 में लगाई गई रोक हटा दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के तहत पटौदी परिवार की पैतृक संपत्तियों के सरकारी अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है।

इसे भी पढ़ें: अपनी सगी बहन की बेटी को दिल दे बैठे थे Vijay Anand, खूब विवादों में रही अभिनेता की शादीशुदा जिंदगी

आपको बता दें कि सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर समेत नवाब खानदान के वंशज इस संपत्ति पर मालिकाना हक का दावा कर रहे हैं। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब सरकार कानूनी कार्यवाही के जरिए संपत्ति का सर्वेक्षण कर उसे अपने कब्जे में ले सकती है। जांच के दायरे में आने वाली प्रमुख संपत्तियों में फ्लैग स्टाफ हाउस, जहां सैफ अली खान ने अपना बचपन बिताया, नूर-उस-सबा पैलेस, दार-उस-सलाम, हबीबी का बंगला, अहमदाबाद पैलेस, कोहेफिजा प्रॉपर्टी और अन्य शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

High Court: जबरन जमीन रजिस्ट्री नहीं करा सकता प्रशासन, सड़क चौड़ीकरण पर दिया फैसला

Rahul Gandhi बोले: महिलाओं की प्रगति रोकने के लिए हिंसा का इस्तेमाल होता है

Brajesh Pathak ने Reservation Reform की मांग पर दिया भरोसा, केंद्रीय मंत्री से कराएंगे वार्ता

Raksha Bandhan पर UP में महिलाओं और सहयोगी को मिलेगी Free Bus सुविधा