मुकुल रॉय के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग करेंगे: शुभेंदु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अगर मुकुल रॉय विधायक पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे। मुकुल रॉय पिछले सप्ताह भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और कृष्णानगर उत्तर सीट पर जीत हासिल की थी। रॉय का नाम लिए बिना अधिकारी ने कहा, ‘‘कृष्णानगर उत्तर सीट के विधायक ने पार्टी बदल ली और हमें उम्मीद है कि वह विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। अगर वह कल तक इस्तीफा नहीं देंगे तो हम हम बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दल-बदल विरोधी कानून लागू करने की मांग करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी