होली से पहले वृष-सिंह-तुला-कुंभ राशि को धनवान बनाएगा शनि? कुंभ राशि में उदित होते ही अपार धन प्राप्ति के योग बनेंगे

By कमलेश पांडे | Feb 21, 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार होली का पर्व 8 मार्च 2023 को है और उससे पहले 6 मार्च 2023 को शनिदेव का उदय होगा। गौरतलब है कि न्याय के देवता शनि गत 31 मार्च 2022 को अस्त हो गए थे, लेकिन अब होली से दो दिन पहले 6 मार्च 2023 को शनि का फिर उदय होगा। लिहाजा शनि के बली होने से चार राशियों- वृष-सिंह-तुला-कुंभ के जातकों के जल्द ही भाग्योदय होने के योग बनने वाले हैं। 

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, जब कोई भी ग्रह अपनी स्थिति बदलता है यानी राशि तथा नक्षत्र बदलता है तो उसका प्रभाव पूरी पृथ्वी और मानव जीवन पर देखा जाता है। नियम है कि जब कोई ग्रह सूर्य के निकट होता है तो उसका प्रभाव कम हो जाता है जिससे ग्रहों की शक्ति क्षीण हो जाती है। इसलिए जब ये ग्रह सूर्य की कक्षा से दूर चले जाते हैं, तो उभर कर अपनी शक्ति पुनः प्राप्त कर लेते हैं और अपना पूर्ण फल जातकों को देते हैं।

तो आइए जानते हैं कि वृष-सिंह-तुला-कुंभ राशियों के जातकों को क्या लाभ मिलेगा और होली से पहले इन राशियों को कितना धनवान बनाएगा शनि?

इसे भी पढ़ें: 13 मार्च को मिथुन राशि में मंगल के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी तकदीर, जीवन में आएगा बेहतर परिवर्तन

# वृष राशि वालों के लिए शुरू होगा सुनहरा सुख काल 

शनि के उदय होते ही वृष राशि वालों के लिए सुनहरा और शांतिप्रद सुख काल शुरू हो सकता है। इस राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह योग भी हैं।

# सिंह राशि के लिए धन लाभ के योग बनेंगे

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सिंह राशि के लिए शनि का उदित होना धन लाभ लेकर आ रहा है। इन जातकों को आने वाले समय में आर्थिक तंगी से निजात मिलने की संभावना है। कई महीनों के बाद बैंक बैलेंस बनेगा। आर्थिक बचत होगी। सेहत में सुधार का भी पूरा मौका मिलेगा।

# तुला राशि में उदय होकर उन्नति के अवसर देगा शनि

शनि तुला राशि में उदय होकर उन्नति के अवसर देगा।  अभी तक जिन समस्याओं से जूझ रहे थे, जल्द ही उनका समाधान निकल सकता है। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है जहां आपके शत्रु भी आपके पक्ष में होंगे।  कार्यक्षेत्र में आपकी उपलब्धियों के लिए आपकी प्रशंसा हो सकती है। आप जिस कर्ज के बोझ तले दबे रहते हैं, उससे छुटकारा मिलने की भी संभावना है।

# 2023 की सबसे भाग्यशाली राशि है कुंभ राशि

यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि कुंभ राशि 2023 की सबसे भाग्यशाली राशि है। हमारी राशि के स्वामी शनि ही हैं। शनि पहले ही आपकी राशि में विराजमान हैं और अब उसका बल बढ़ रहा है जिससे आने वाले समय में आपको धन लाभ हो सकता है। लेकिन आर्थिक लाभ के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ने के आसार हैं। समय-समय पर जितना हो सके बचत और निवेश पर ध्यान दें। स्वास्थ्य आपका साथ देगा।

- कमलेश पांडेय

प्रमुख खबरें

UP Congress Chief Ajay Rai बोले, SP की 5 सीटों की सूची बातचीत की शुरुआत, गठबंधन रहेगा मजबूत

उत्तरी England की 10 प्रतिशत फर्म्स 2026 तक भारत में करेंगी कारोबार, ट्रेड सर्वे में खुलासा

Winter Fashion: कम हाइट वाली लड़कियां ऐसे चुनें Outfit, दिखेंगी लंबी और स्टाइलिश

Thiruparankundram Deepam Controversy: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दीपाथून पर नहीं जला दीप, बीजेपी ने उठाए सवाल