मजबूत योद्धा, UDF के लिए एक पूंजी, क्या केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे शशि थरूर? जानें क्यों हुई ये चर्ता तेज

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2025

आईयूएमएल सांसद ई टी मोहम्मद बशीर ने कहा कि शशि थरूर फासीवादी ताकतों के खिलाफ एक बहुत मजबूत योद्धा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केरल में यूडीएफ के लिए एक संपत्ति हैं और इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए कि वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े होंगे। पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में बशीर ने कहा कि थरूर के किसी न किसी बयान को लेकर कहानियां गढ़ी जाती हैं, लेकिन लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह असंतुष्ट हो जाएंगे क्योंकि हमारा मानना ​​है कि वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े होंगे और उस पार्टी में उनकी प्रमुख भूमिका होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या थरूर केरल में मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं, मलप्पुरम के सांसद ने कहा कि यह कांग्रेस को तय करना है और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ऐसे किसी भी मामले में पक्ष नहीं है।

इसे भी पढ़ें: शशि थरूर ने ऐसा क्या किया जिससे राहुल गांधी शर्मिंदा हो जाएंगे? बीजेपी ने शेेयर किया वीडियो

पिछले महीने कांग्रेस द्वारा इस टिप्पणी के आधार पर सवाल उठाए जाने और माकपा द्वारा इसका स्वागत किए जाने के बाद राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया था। थरूर ने बाद में स्पष्ट किया कि उन्होंने माकपा नीत सरकार की प्रशंसा नहीं की, बल्कि स्टार्ट-अप क्षेत्र में राज्य की प्रगति पर प्रकाश डाला। अगले साल केरल विधानसभा चुनाव में थरूर की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर बशीर ने कहा, राज्य चुनाव में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे (अतीत में) बहुत मददगार रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Mission 2027 से पहले UP BJP की चुनावी रणनीति तय करेंगे Amit Shah, सीट शेयरिंग पर मंथन

रेस कोर्स मस्जिद में अभी नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, दिल्ली HC का फैसला, केंद्र ने भी दिया ये आश्वासन

Kerala High Court ने कार हादसे के मामले में न्यायाधीश की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

MLC Elections में Congress की हार पर बोले JDU नेता Sanjay Jha, बैलेट पेपर पर अब किसे दोष देंगे