राकेश टिकैत ने बताया संसद भवन को घेरने का प्लान, कहा- 22 जुलाई से रोजाना धरने पर बैठेंगे किसान

By राजीव शर्मा | Jul 15, 2021

मेरठ। भाकियू के पूर्व जिला महासचिव राजकुमार करनावल के छोटे भाई सुधीर करनावल के रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस होने तक धरना जारी रहेगा और आने वाले 22 जुलाई से संसद के बाहर रोजाना 200 किसान धरने पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे व डेढ़ महीने बाद मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में आगे की रणनीति बनाकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि किसान जो भी फसल बोता है उसमें बर्बाद हो जाता है। फसल की लागत बढ़ रही है और न्यूनतम मूल्य सरकार बहुत कम घोषित करती है। इस दौरान उन्होंने उप्र में महंगी बिजली पर लंबी लड़ाई लड़ने की बात कही है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में ही बिजली के दाम सबसे ज्यादा है और किसानों को बहुत अधिक बिजली का बिल अदा करना पड़ रहा है। जबकि पर्याप्त समय बिजली उपलब्ध भी नहीं रह पाती है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव लड़ेंगे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ! खट्टर और टिकैत में वार-पलटवार 

इस दौरान राजबीर सिंह, ओमप्रकाश, नरेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, तहसील अध्यक्ष असपाक प्रधान, रविद्र, गजेंद्र, प्रयागराज जिलाध्यक्ष अमित, कुंवरपाल, ओमप्रकाश व शगुन चौधरी आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी व्रत से मिलती है सभी पापों से मुक्ति

Jamui Case: Bihar Police की SIT का एक्शन, Half Encounter में पकड़ा गया आरोपी नंदन यादव

चीन पर चढ़ा Made In India का खुमार, 5 महीने में 9.36 अरब की शॉपिंग

Asian Games में Pakistan Women ने Bangladesh को 31 रन से हराकर जीता Bronze Medal