9 जनवरी को सुरक्षा में चूक पर राज्यपाल को सौपेंगे ज्ञापन : जम्वाल

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 08, 2022

शिमला ।  भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को 9 जनवरी 2022, प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सरकार में मंत्रियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में सुरक्षा में चूक के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

 

भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जिस प्रदेश में दौरे पर जाते हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब सरकार द्वारा जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान से खिलवाड़ कर उनकी सुरक्षा में कोताही बरती वह निदंनीय है।

इसे भी पढ़ें: स्वामी राम शंकर , धर्म प्रचार के अनोखे अंदाज से बन गये डिजिटल बाबा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौर के समय पुलिस के मुखिया का उपस्थित न होना और इस घटना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा फोन न उठाना, कोई सामान्य घटना नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्रों के तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के खिलाफ षडयंत्र रचा।

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश