Election Result पलटने के प्रयास से जुड़े आरोपों को लेकर आत्मसमर्पण करने को तैयार हैं Donald Trump, खुद बताया कब करेंगे सरेंडर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जॉर्जिया में चुनावी हार को पलटने की अवैध कोशिशों के आरोपों से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को राज्य प्राधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर सोमवार रात लिखा, ‘‘क्या आप भरोसा कर सकते हैं? मैं गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को जॉर्जिया के अटलांटा जाऊंगा।’’

इस समझौते के अनुसार जमानत की राशि दो लाख अमेरिकी डॉलर तय की गई है। ट्रंप अमेरिका के इतिहास में अभियोग का सामना करने वाले देश के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं। जॉर्जिया मामले में आत्मसमर्पण करने पर यह अप्रैल के बाद से उनकी चौथी गिरफ्तारी होगी। ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद के आगामी चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में काफी आगे हैं। यह दूसरी बार है, जब उन पर चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत