क्या जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं स्वामी प्रसाद मौर्य ? कही यह अहम बात

By संजय सक्सेना | Mar 03, 2022

लखनऊ। समाजवादी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य कभी भले ही कहते रहे हों कि वह जिस पार्टी में रहते हैं, उसी की सरकार बनती है, लेकिन अब उन्हें स्वयं हार का खतरा सताने लगा है। स्वामी जिस फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ रहें है वह उन्हें काफी चुनौतीपूर्ण लग रही है। स्वामी ने कहा है कि वह दो बार की हारी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हां, उन्होंने यह जरूर कहा कि वह मुश्किल काम ही चुनते हैं। फाजिलनगर में वोटिंग के बीच एक न्यूज चैनल से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि बीजेपी का सूपड़ा साफ हो रहा है और सपा को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का सूपड़ा साफ हो रहा है। सपा प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। जो पश्चिम से परिवर्तन की आंधी चली थी वह उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोड़ तक बढ़ती रफ्तार के सात और आगे बढ़ रही है। छठे चरण में भी बीते पांच चरणों की तरह ही लहर है और सातवें चरण में भी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Shalini Pandey बनीं डीपफेक का नया शिकार! वायरल AI वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की रिपोर्ट करने की अपील

Pune से Fadnavis का वार: CJP को बताया Congress Jitao Programme, विपक्ष पर भड़के

जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिया

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा