पुलवामा आतंकी हमले पर बोले किरण रिजिजू, कायराना हमले का बदला लेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में हुए ‘‘कायराना’’ आतंकी हमलों के लिये जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा और “हर मुमकिन तरीके” से इसका बदला लिया जाएगा। रिजिजू का यह बयान जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 30 जवानों के शहीद होने के कुछ घंटों बाद आया है। 

गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने एक ट्वीट में कहा कि हम इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसके लिये जिम्मेदारों को सजा दिये बिना नहीं रहेंगे। हम हर मुमकिन तरीके से इसका बदला लेंगे। जम्मू कश्मीर के उरी में 2016 में हुए हमले के बाद से यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है।  

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow