धोनी को टीम में बनाये रखने का फैसला नियम जानने के बाद लेंगे : चेन्नई सुपर किंग्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2021

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में टीम में बनाये रखने (रिटेन करने) के बारे में फैसला नियमों को जानने के बाद किया जाएगा। अभी खिलाड़ियों को टीम में बनाये रखने संबंधी नियम तैयार नहीं किये गये हैं क्योंकि 2022 के सत्र में दो नयी टीमें इस टूर्नामेंट में जोड़ी जाएंगी। धोनी को रिटेन करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, ‘‘रिटेन करने संबंधी नियम अभी स्पष्ट नहीं है। हमें अभी तक पता नहीं है कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाएगी। इस पर फैसला नियम जानने के बाद ही किया जाएगा। ’’

प्रमुख खबरें

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

भारत ने ट्रक पर लादी क्रूज मिसाइल, बटन दबाते ही जो हुआ...

हरियाणा CM Nayab Saini का दावा: Punjab में भी Modi की Double Engine सरकार की चाहत