क्या सच में करण कुंद्रा से शादी करेंगी तेजस्वी प्रकाश या फिर पीआर स्टंट है? एक्ट्रेस की मां ने दिया जवाब

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 19, 2025

रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विनर रही तेजस्वी प्रकाश इन दिनों काफी सुर्खियों में है। टीवी एक्ट्रेस ने बिग बॉस शो में ही एक्टर करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में हैं। शो करे दौरान दोनो के बीच मुलाकात हुई। फिर अच्छे दोस्त बनें और इसके बाद करण ने नेशनल टेलीविजन पर तेजस्वी को प्रपोज किया। इस शो के दौरान दोनों के बीच नोकझोंक और लड़ाइयां देखने को मिली है। हालांकि फिर दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा था। शो के बाद भी करण और तेजस्वी रिलेशनशिप में ही रहे। हाल ही में फराह खान ने जब तेजस्वी की मम्मी से पूछा कि वह इन दोनों की शादी के बारे में क्या सोच रही हैं।

कहां हैं तेजस्वी के पापा?

कुकिंग रिएलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर तेजस्वी की मम्मी को बुलाया गया। शो में तेजस्वी ने बताया कि उनके पापा विदेश चले गए थे। ऐसे में उनकी मम्मा को अकेले उन्हें और उनके भाई को पालना पड़ा। यह सब सुनकर तेजस्वी की मम्मी इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद शो की होस्ट और जज फराह खान ने तेजस्वी की मम्मा से पूछा कि वह तेजस्वी की शादी कब करवा रही हैं।

तेजस्वी की मम्मी ने दिया जवाब

इस पर तेजस्वी की मम्मी ने दिया जवाब, इस साल। इतना सुनकर तेजस्वी दंग रह जाती है। फराह, तेजस्वी को चिढ़ाते हुए उनकी मम्मा से पूछती हैं, "लड़के का नाम 'करण' ही होगा न? इस पर, तेजस्वी की मम्मा हंसते हुए कहती है, हां।  तेजस्वी अपनी मां का जवाब सुनकर हैरान रह जाती है। फिर क्या जजेज और अन्य कंटेस्टेंट्स ताली बजाने लगते हैं।

क्या ये पीआर स्टंट है?

जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो तेजस्वी और करण के फैंस काफी खुश नजर आएं। लेकिन दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि ये सब सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया है। ये पीआर स्टंट है। 

प्रमुख खबरें

Sadhguru Isha Foundation Devastated | पूरी बिल्डिंग पानी में बह गई, ग्यिरोंग पोर्ट पर तबाही का खौफनाक मंजर, 80 सदस्यों वाली ईशा फाउंडेशन की टीम फंसी

अचानक आई बारिश और पास में नहीं है Umbrella? सुरक्षित रहने और Mobile-Electronic सामान बचाने के 3 Smart Tips

IRS Officer Bribery Case | CBI ने 40 लाख रुपये की रिश्वत मामले में IRS अधिकारी को किया गिरफ्तार, ठाणे कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया गैर-कानूनी

National Sports Day 2026: 29 August का ऐतिहासिक महत्व और Major Dhyan Chand का World Hockey में अविस्मरणीय योगदान