पहले मेगा रोड शो, फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन, क्या मोदी के दम पर 2017 का करिश्मा दोहरा पाएगी भाजपा?

By अंकित सिंह | Mar 04, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे जहां उन्होंने भव्य रोड शो किया। सातवें चरण में वाराणसी और उसके आसपास के क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश के लिहाज से पूर्वांचल का यह हिस्सा काफी अहम माना जाता है। पूर्वांचल में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरी ओर भाजपा के चक्रव्यूह को भेदने के लिए विपक्ष ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। सवाल यही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दम पर क्या भाजपा 2017 वाली करिश्मा दोहरा पाएगी? आज की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी ने एक लंबी रोड शो यात्रा निकाली। इस यात्रा में लोगों का भारी भारी जनसैलाब दिखाई दिया। मोदी के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे लग रहे थे। मोदी के रोड शो में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता डमरु बजा कर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। वाराणसी की सड़कों पर लाखों की संख्या में लोगों की हुजूम दिखाई दे रही थी। प्रधानमंत्री ने अपने रोड शो का अंत काशी विश्वनाथ धाम के पास किया। प्रधानमंत्री ने इसके बाद बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने डमरू भी बजाएं। कुल मिलाकर देखें तो प्रधानमंत्री का यह फार्मूला 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी देखने को मिला था। उस दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 3 दिनों तक रहे थे। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वाराणसी का दौरा कर रहे हैं और आज उन्होंने भव्य रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भी काशी क्षेत्र में रहेंगे। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस बार 2017 के मुकाबले भाजपा के लिए पूर्वांचल में कई चुनौतियां हैं। उस समय भाजपा दूसरों की सरकार की आलोचना कर रही थी। लेकिन इस बार अपने कामकाज को उसे बताना है। जाहिर सी बात है जनता में कहीं ना कहीं नाराजगी भी होगी। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब पूर्वांचल की कमान अपने हाथों में ले ली है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup | Lionel Messi का महारिकॉर्ड! विश्व कप इतिहास में दागा 20वां गोल, पहली बार गोल्डन बूट के बेहद करीब लियोनेल

Ram Temple के बाद Badrinath Dham में भी हुई चढ़ावे में हेराफेरी! जांच के आदेश, SIT करेगी राम जन्मभूमि ट्रस्ट का री-ऑडिट

परमाणु संपन्न पाकिस्तान में छिड़ेगा गृहयुद्ध? ग्वादर मिलिट्री कैंप तबाह... मारे गये 30 से ज़्यादा सैनिक, बलूच विद्रोहियों की खुली चेतावनी!

Ahilyanagar School Bus Accident | महाराष्ट्र में बड़ा हादसा! अहिल्यानगर में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 15 छात्र घायल