क्या अमेरिका के साथ छात्र वीजा के मुद्दे को उठाएंगे विदेश मंत्री: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2025

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी आव्रजन अधिवक्ता संघ (एआईएलए) का यह दावा चिंताजनक है कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा निरस्तीकरण मामलों में से 50 फीसदी भारतीय छात्रों से संबंधित हैं।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘अमेरिकी आव्रजन अधिवक्ता संघ द्वारा कल जारी किया गया एक प्रेस वक्तव्य भारत के लिए चिंता का विषय है। संगठन द्वारा अब तक एकत्र किए गए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के 327 वीजा रद्दमामलों में से 50 प्रतिशत छात्र भारतीय हैं।’’ उन्होंने कहा कि वीजा रद्द करने के कारण असंगत और अस्पष्ट हैं तथा इससे छात्रों में डर और आशंका लगातार बढ़ रही है।

रमेश ने सवाल किया कि क्या विदेश मंत्री इस मामले को संज्ञान में लेकर अपने अमेरिकी समकक्ष के सामने यह मुद्दा उठाएंगे? विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अमेरिका में स्थित भारतीय मिशन वीजा रद्द किए जाने से संबंधित मुद्दों का सामना कर रहे भारतीय छात्रों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्हें यथासंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Election Commission 17 राज्यों में कराएगा SSR, राजनीतिक दलों को मिलेगी पढ़ने योग्य मतदाता सूची

Bhagwant Mann की फ्रांस यात्रा को केंद्र से क्लीयरेंस न मिलने पर High Court पहुंची पंजाब सरकार

Rekha Gupta के खिलाफ संज्ञेय अपराध नहीं बनता, Delhi Police ने अदालत में दी रिपोर्ट

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन