चीन में अमीरों की दौलत अब गरीबों में बांटी जाएगी? जिनपिंग उठा सकते हैं ये खतरनाक कदम

By अभिनय आकाश | Oct 20, 2022

चीन के अमीर जल्द ही अधिक जांच के दायरे में आ सकते हैं क्योंकि देश के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 20 वीं पार्टी कांग्रेस की रिपोर्ट चीन की आय को समान रूप से वितरित करने के लिए अधिक मजबूत विनियमन का संकेत दिए हैं।  राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा चीन में धन जमा करने के तरीके के कड़े निरीक्षण की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद से ही इस बारे में अटकलें बढ़ रही हैं कि किसे निशाना बनाया जा सकता है और कैसे? तकनीकी क्षेत्र पर बीजिंग की कार्रवाई के बाद निजी व्यापार का विश्वास अभी भी अस्थिर है। रविवार को 20वीं पार्टी कांग्रेस को शी की रिपोर्ट ने "साझा समृद्धि" के तहत चीन के तेजी से विकास की लूट को समान रूप से वितरित करने के लिए अधिक मजबूत विनियमन का संकेत दिया। 

इसे भी पढ़ें: उइगर मुस्लिमों की जिंदगी जहन्नुम बना कर पाकिस्तान का हितैशी बना चीन! लश्कर के शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने से रोका

शी जिनपिंग ने कहा कि चीन आय के वितरण की प्रणाली में सुधार करेगा. उन्होंने कहा, हम राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता को सुनिश्चित करेंगे। हम खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे। धर्म को समाजवादी समाज के साथ अनुकूल बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे। शी जिनपिंग का कहना था कि अमीरों की आमदनी को सही तरीके से विनियमित करना और बिजनेसमैन को समाज में और अधिक योगदान (दान) देने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में Modi सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..

GT vs KKR: अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LAC पर तनाव के बीच Delhi में India-China की बड़ी बैठक, SCO पर नई रणनीति का संकेत?