By एकता | Jul 11, 2024
बाबा वंगा, जिनका वास्तविक नाम वेंगेलिया पांडेवा गुशटेरोवा था, अपनी भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं। 1996 में मरने से पहले उन्होंने कई ऐसी चौकाने वाली भविष्यवाणियां कर दी थी, जिनके एक-एक कर सच होने के बाद दुनियाभर में बाबा वंगा मशहूर हो गयी। बाबा वंगा ने न्यूयॉर्क में ट्विन टावर्स पर हुए हमले की भविष्यवाणी की थी। इस हमले के बारे में उन्होंने कहा था, 'दो धातु के पक्षी हमारे अमेरिकी भाइयों से टकराएंगे, भेड़िये झाड़ियों से चीखेंगे और निर्दोष लोगों का खून नदियों में बहेगा।'
बाबा वंगा की भविष्यवाणी में जलवायु संकट का मुद्दा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि 2033 में ध्रुवों पर बर्फ पिघलने से समुद्र का स्तर काफी बढ़ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2170 में वैश्विक सूखा पड़ेगा। उन्होंने भविष्यवाणी की कि मानवता 2028 में ऊर्जा के नए स्रोतों को खोजने के लिए शुक्र ग्रह तक पहुँचने में सफल होगी।