क्या शिवसेना-भाजपा के बीच फिर से होगा गठबंधन? संजय राउत ने दिया यह जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को जोर देते हुए कहा कि तीन दलों का महाविकास आघाडी (एमवीए) महाराष्ट्र का राजनीतिक भविष्य है और भारतीय जनता पार्टी तथा उनकी पार्टी (शिवसेना) के बीच पर्दे के पीछे एक समझौता होने की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘रोकटोक’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 23 जनवरी को शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए भाजपा पर पलटवार किया था, जो उनके (ठाकरे के) अस्वस्थ रहने को लेकर उनकी आलोचना कर रही थी। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने आजाद को पद्म भूषण दिये जाने को लेकर उपजे विवाद को गलत बताया

पार्टी के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ठाकरे ने भाजपा के पाखंड, हिंदुत्व पर दोहरे मानदंड को लेकर उस पर प्रहार किया था तथा यह जिक्र किया कि भाजपा के साथ गठजोड़ में शिवसेना को किस कदर नुकसान हुआ। ठाकरे ने कुछ महीने पहले एक सर्जरी कराई थी। राउत ने कहा, ‘‘उनके भाषण का यह अभिप्राय था कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की साझेदारी वाला महाविकास आघाडी महाराष्ट्र का भविष्य है तथा इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है कि शिवसेना और भाजपा के बीच पर्दे के पीछे कोई समझौता हो रहा है और वे फिर से साथ आ सकते हैं। ’’ उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि शिवसेना राजनीतिक रूप से उस वक्त फूली-फली जब वह भाजपा के साथ गठबंधन में थी। 

प्रमुख खबरें

Yogi पर बड़ा फैसला लेने वाली है बीजेपी, पूरा देश हैरान!

Karnataka Minister B Nagendra ने पद संभालने के 25 दिन बाद दिया इस्तीफा

Ethanol Blending Program पर अडिग BPCL, देश में E20 Petrol ही रहेगा जारी, E10 लाने की योजना से इनकार

Manoj Jarange Patil शुरू करेंगे Hunger Strike; Maratha Reservation पर सरकार को दी बड़ी चेतावनी