दिल्ली में कब खुलेंगे स्कूल ? अरविंद केजरीवाल ने कहा- दूसरे राज्यों के अनुभव के आधार पर सोचेंगे

By अनुराग गुप्ता | Jul 23, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही सरकारें प्रतिबंधों में ढील दे रही हैं। ऐसे में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी प्रतिबंधों में ढील दी है। लेकिन स्कूलों को अभी नहीं खोला है। तो क्या दिल्ली में स्कूलों को खोला जाएगा ? यह सवाल काफी अहम है। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। 

दिल्ली सरकार के पास नहीं है वैक्सीन

इसी बीच वैक्सीन की कमी को लेकर भी अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन है ही नहीं, केंद्र सरकार को इसके बारे में सोचना पड़ेगा कि वैक्सीन की उपलब्धता कैसे बढ़ाई जाए। 

इसे भी पढ़ें: सभी को पानी मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार पूरी कोशिश कर रही है : केजरीवाल

 वहीं, अरविंद केजरीवाल से संवाददाताओं ने पूछा कि केंद्र सरकार ने राज्यसभा में लिखित रिपोर्ट दी कि दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से एक बच्चा अनाथ हुआ है। इस पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी आंकड़े एकत्रित किया जा रहा है। हमने जो योजना लॉन्च की थी, उसके तहत हमारे लोग घरों तक जा रहे हैं। उसके आधार पर जो भी आंकड़े आएंगे, उसकी जानकारी आपको दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा