ये अधिकारी करेगा बालाकोट 2.0? डोभाल से भी खतरनाक, खुद सामने बैठे मोदी, फिर जो हुआ, जयशंकर भी दंग रह गए!

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2025

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला हुआ और 28 लोगों की मौत की खबर है। लेकिन इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी अपना सऊदी का दौरा कैंसिल कर तुरंत भारत लौट आए और ताबड़तोड़ तरीके से उन्होंने बैठके शुरू कर दी। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब कैसे देना है इसकी रणनीति बनाई गई। सबसे खास बात और खास तस्वीरें सामने आईं, प्रधानमंत्री मोदी जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्होंने वहीं पर अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी। इस बैठक में एनएसए अजित डोभाल मौजूद थे। इसके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। लेकिन इसी दौरान तस्वीर में एक और अधिकारी बैठे नजर आ रहे हैं और जिससे प्रधानमंत्री मोदी डायरेक्ट बातचीत करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में पीएम मोदी और उस अधिकारी की बातचीत के बाद कहा जाने लगा कि इसी अधिकारी के जरिए कोई ऐसा एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है जिससे पाकिस्तान के साथ साथ अब आतंकियों की जमीन भी हिलने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: 19 अप्रैल को होने वाला था PM मोदी का दौरा, अचानक किया गया रद्द, बड़ी साजिश का इशारा कर रही है आतंकी हमले की टाइमिंग

आतंकियों को कड़ा संदेश देने की तैयारी

हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हैं। शाह ने पहले दिल्ली और फिर श्रीनगर में हुई उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में साफ कर दिया है कि आतंकी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। सेना, आईबी, सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ अमित शाह की बैठक में बड़े ऑपरेशन के संकेत मिला है, ताकि आतंकियों को कठोर संदेश दिया जा सके।

2022 में घाटी में 172 आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वर्ष 2022 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया था कि कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ 90 से ज़्यादा ऑपरेशनों को अंजाम दिया। इनमें 42 विदेशी सहित 172 आतंकवादी मारे गए। घाटी में मारे गए आतंकवादियों में से ज्यादातर (108) द रेजिस्टेंस फ्रंट या लश्कर-ए-तैयबा के थे। इसके साथ ही आतंकवादी समूहों में शामिल होने वाले 100 लोगों में से 74 टीआरएफ द्वारा भर्ती किए गए थे। 

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार