क्या महुआ मोइत्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी TMC? पार्टी सांसद सौगत रॉय ने दिया जवाब

By अंकित सिंह | Jul 07, 2022

देवी काली को लेकर एक टीवी शो के दौरान दिए गए बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महुआ मोइत्रा के इस बयान के खिलाफ भाजपा लगातार हमलावर है। भाजपा तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी से महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। तृणमूल कांग्रेस ने भी महुआ मोइत्रा के बयानों से किनारा कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा है कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और महुआ मोइत्रा का यह बयान निजी बयान है। महुआ मोइत्रा के खिलाफ कई जगह केस भी दर्ज की गई है। इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या महुआ मोइत्रा के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस कोई कार्रवाई करेगी?

इसे भी पढ़ें: मां काली विवाद पर आया ममता बनर्जी का बयान, नकारात्मक मुद्दों पर विवाद ठीक नहीं, काम के दौरान गलती हो जाती है

भाजपा ने की महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सनातन लोगों सहित हम सभी उनकी (महुआ मोइत्रा की) गंदी टिप्पणियों के खिलाफ कृष्णा नगर में एक रैली निकालेंगे ... अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो अगले सप्ताह हम पुलिस की निष्क्रियता के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी हिंदू विरोधी पार्टी है, तुष्टिकरण की राजनीति, रोहिंग्याओं का समर्थन करती है। भाजपा विधायक अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार और राज्य पुलिस (भाजपा की निलंबित प्रवक्ता) नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए बहुत सक्रिय रही है। लेकिन, उन्होंने महुआ मोइत्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस नेताओं के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते। हम 10 दिन इंतजार करेंगे और फिर अदालत का रुख करेंगे।

प्रमुख खबरें

Nasscom ने H-1B Visa शुल्क प्रस्ताव पर कहा, भारतीय कंपनियों ने घटाई निर्भरता

नेहरू ने जिसे बोला था भाई वो निभाता रहा दुश्मनी, मगर अब दोस्त बन कर दिल्ली आ रहा है!

Sugar Price बढ़ने पर Shivraj का संदेश: चिंता न करें, इंतजाम किए जा रहे हैं

Mercury Transit 2026: कन्या राशि में बुध का गोचर, Bhadra Yoga से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत