ममदानी के मेयर बनते ही पकड़कर भारत डिपोर्ट करेंगे ट्रंप? गिरफ्तारी पर कर दिया बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2025

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। चुनाव वैसे तो न्यूयॉर्क शहर में हुआ है। लेकिन बवाल पूरे अमेरिका में है। मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीते भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की जीत विवादों का केंद्र बन गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से उन पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। ट्रंप कभी न्यूयॉर्क की फंडिंग रोकने की धमकी देते नजर आते हैं तो कभी ममदानी को वामपंथी करार देते हैं। लेकिन अब तो ट्रंप ने ममदानी की गिरफ्तारी की बात कहकर अमेरिका और न्यूयॉर्क शहर दोनों का सियासी पारा और बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें: तिरुवनंतपुरम की मेयर को लेकर न्यूयॉर्क के ममदानी ने ऐसा क्या लिख दिया? वायरल हुआ पोस्ट

न्यूयॉर्क के लोग पागल होंगे तो ममदानी को चुनेंगे

ममदानी ने पिछले सप्ताह चुनाव की रात डेमोक्रेटिक मेयर प्राइमरी में पूर्व डेमोक्रेटिक न्यूयॉर्क गोव एंड्रयू कुओमो पर जीत का दावा किया। तैंतीस वर्षीय डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट और न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के सदस्य यदि निर्वाचित होते हैं तो शहर के पहले मुस्लिम मेयर और भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे। न्यूयॉर्क में पले-बढ़े रिपब्लिकन राष्ट्रपति (ट्रंप) ने ममदानी के सरकारी किराना दुकानें खोलने के चुनावी वादे का भी उल्लेख किया। ट्रंप ने कहा कि यदि न्यूयॉर्क के लोग ममदानी को अगला मेयर चुनते हैं, तो मुझे लगता है वे पागल हैं।

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान