सेमीफाइनल में भी इसी लय को जारी रखने की कोशिश करेंगे: बाबर आजम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021

शारजाह। आत्मविश्वास से भरी पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में पांचवीं जीत दर्ज करने के बाद कहा कि वे 11 नवंबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में भी इसी लय को जारी रखने का प्रयास करेंगे। स्कॉटलैंड पर रविवार को 72 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद कप्तान आजम ने कहा, ‘‘हम एक इकाई की तरह खेल रहे हैं और हर किसी को प्रत्येक पर पूरा भरोसा है। हम जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। ’’

इसे भी पढ़ें: वोट प्रतिशत बढ़ने संबंधी भाजपा के दावे पार्टी में बिखराव पर रोक लगाने के लिए: तृणमूल कांग्रेस

मलिक को ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने कहा, ‘‘पिछले मैचों में हमने देखा कि अगर हम शुरूआती विकेट नहीं गंवाये तो अंत में बड़ा स्कोर बनाने का मौका रहता है। मैं अच्छी फार्म में हूं लेकिन मैं निरंतर अच्छा करके टीम की मदद करना चाहता हूं। फिट महसूस कर रहा हूं। हमें (सेमीफाइनल में) अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। ’’ वहीं स्कॉटलैंड के कप्तान काइल कोएत्जर ने कहा, ‘‘हमने आज पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन जब पाकिस्तान जैसा बल्लेबाजी लाइन अप हो तो वे किसी न किसी चरण पर बाउंड्री लगायेंगे ही। यह किसी भी टीम के लिये बड़ा मौका है लेकिन एसोसिएट सदस्य के लिये यह काफी महत्वपूर्ण है। उम्मीद करते हैं कि हमने स्कॉटलैंड में काफी लोगों को प्रेरित किया होगा।

प्रमुख खबरें

Assam NRC डेटा ट्रांसफर न होने से 19.07 लाख लोगों की Rejection Slips अटकीं, RGI ने दी जानकारी

Power Bank की गलत स्टोरेज और चार्जिंग से हो सकता है Battery Blast, बरतें ये जरूरी सावधानियां

VCK प्रमुख Thirumavalavan ने मांगा CEC का इस्तीफा, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों पर ईंटें फेंकी