अगले मैच में ‘दो बड़े शॉट’ की भरपाई करने की कोशिश करूंगा : संजू सैमसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

लखनऊ। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत केवल ‘दो बड़े शॉट’ नहीं खेल पाने के कारण जीत से चूक गया और वह अगले मैच में इसकी भरपाई करने की कोशिश करेंगे। सैमसन ने नाबाद 86 रन की धमाकेदार पारी खेली लेकिन इसके बावजूद बारिश से प्रभावित इस मैच में भारतीय टीम को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: व्यापक अनिश्चितता की ओर बढ़ रही है वैश्विक अर्थव्यवस्था: आईएमएफ एमडी

भारत को अंतिम ओवर में 30 रन की जरूरत थी। सैमसन ने स्पिनर तबरेज शम्सी पर एक छक्का और तीन चौके लगाकर 20 रन बटोरे लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। उन्हें 19वें ओवर में एक भी गेंद खेलने को नहीं मिली और संभवत: इसी ने अंतर पैदा किया। सैमसन ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की लेकिन तबरेज शम्सी थोड़ा महंगा साबित हो रहा था और हमें लगा कि हम उसको निशाना बना सकते हैं। मुझे पता था कि उसका एक ओवर बचा हुआ है और अगर हमें 24 रन की जरूरत होती तो मुझे पूरा विश्वास था कि मैं चार छक्के लगा सकता हूं। हम आखिर तक जीतने का प्रयास करना चाहते थे। यही हमारी रणनीति थी।’’

लखनऊ में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी जिसके कारणपिच में शुरू में नमी थी और गेंदबाजों को मूवमेंट मिल रहा था। सैमसन ने कहा, ‘‘आपने दक्षिण अफ्रीकी पारी में देखा होगा कि नई गेंद से रन बनाना आसान नहीं था। डेविड मिलर (नाबाद 75) और हेनरिक क्लासेन (नाबाद 74) ने 15 ओवर के बाद वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। तब गेंद मूव नहीं कर रही थी और 15 से 20 ओवर के बाद बल्लेबाजी करना आसान था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 80 से अधिक रन बनाए लेकिन मैंने भी गलतियां की। यह हम सभी के लिए सबक है और अगले मैच में हम इसकी भरपाई करने की कोशिश करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर